Breaking News

खूबसूरत दिखने के लिए लड़के अपना सकते हैं 6 सिम्पल टिप्स

लड़कियों की तरह लड़कों की भी चाहत खूबसूरत दिखने की होती है।लेकिन सारा दिन घर से बाहर रहने की वजह से वे लड़कियों की तरह लड़के चेहरे का ख्याल नही रख पाते हैं। ऐसे में आइए पढते हैं वो 6 सिम्पल टिप्स जिन्हें लड़के भी आसानी से कभी भी अपना सकते हैँ.

सप्ताह में दो बार करें स्‍क्रब:
अधिकांश लड़कियां सप्‍ताह में दो बार फेस पर स्‍क्रब करती हैं। ऐसे में लड़के भी ये टिप्स अपना सकते हैं, चेहरा चमकेगा।

सोने से पहले मुंह जरूर धोएं:
रात को सोने से पहले चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे स्‍ि‍कन से धूल म‍िट्टी साफ होती है। सुबह स्किन पर चमक आ जाती है।

साबुन के इस्तेमाल से बचे:
साबुन से त्वचा कई बार रूखी हो जाती है। लड़क‍ियां फेस पर साबुन यूज करने से बचती हैं। ऐसे में लड़के भी साबुन की जगह फेशवॉश से चेहरा धुले।

सन क्रीम जरूर लगाएं:
लड़के भी घर से बाहर न‍िकलने से पहले सन क्रीम जरूर लगाएं। इससे धूप में स्‍क‍िन बेजान होने से बचेगी।

मॉश्‍चराइजर जरूर लगाएं:
नहाने के बाद के हमेशा मॉश्‍चराइजर का इस्‍तेमाल जरूर करें। इससे त्‍वचा हमेशा मुलायम रहेगी।

चेहरे पर बर्फ रगडें :
गर्मियों में चेहरे को ठंडक पहुचाने के लिये दिन में एक बार बर्फ से मालिश जरूर करे। इससे चेहरे पर ग्लो रहेगा।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...