Breaking News

Subramoni Marriage : चीन में लव करके भारतीय बना इटली का दमाद

जब से सोशल मीडिया पर लोगों की सक्रियता बढ़ी है तब से समाज में एक क्रांति आ गयी है। वो क्रांति चाहे किसी बदलाव को लेकर हो या फिर किसी विरोध को लेकर। कभी कभार यही सोशल मीडिया दो लोगों के एक साथ जीवन जीने का जरिया भी बन जाता है। इन द‍िनों तमिलनाडु के सुब्रमनी की शादी Subramoni Marriage और उनकी लवस्‍टोरी चर्चा का विषय बनी हुयी है। सुब्रमनी की इस लव स्टोरी में दो लोग ही नहीं बल्कि तीन देश भी शाम‍िल हैं।

पर‍िवार की रजामंदी

  • तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमनी ने हाल ही में इटली की रहने वाली फ्लाविया से शादी रचाई है।
  • नागरकोईल में सुब्रमनी और फ्लाविया ने हिंदु रीति रिवाज से शादी करने के बाद एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्‍वीकार कर ल‍िया।
  • सुब्रमनी का कहना है क‍ि उन दोनों ने पर‍िवार की रजामंदी के बाद ही शादी की है।
  • फ्लाविया का कहना है कि उन्‍हें भारत की संस्कृति से बेहद लगाव है।
  • खुद को एक भारतीय बहू के रूप में देखकर काफी गौरन्‍वाव‍ित महसूस कर रही हैं।

चीन में एक कार्यक्रम में दोनों की हुई मुलाकात

पेशे से इंजीन‍ियर सुब्रमनी चीन की एक भारतीय सॉफ्टवेयर फर्म में काम करते हैं।
इस दौरान वह चीन में एक ईवेंट में शाम‍िल होने पहुंचे थे।
यहां उनकी मुलाकात इटली की रहने वाली फ्लाविया ग्युलियनेली से हो गई।
फ्लाविया चीन में ही जॉब करती हैं।
दोनों की यह मुलाकात धीरे-धीरे बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को द‍िल दे बैठे।
कई मुलाकातों के बाद दोनों ने शादी का फैसला क‍िया,जिसमें दोनों के परिवार की रजामंदी भी है।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...