Breaking News

शादियों के 10 अजीबोगीब रिवाज

अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह से शादि‍यां रचाई जाती हैं। इस दौरान दुल्‍हा-दुल्‍हनों को कई अनोखे  रिवाज से गुजरना पड़ता है। हालाकि, ये अनोखे  रिवाज नए जोड़ों को बुरी आत्‍माओं से बचाने, उनके बीच प्‍यार बढ़ाने और खुशहाल जीवन के लिए निभाए जाते हैं। आइए जानें आज दुन‍िया भर में शादियों के अजीबो-गरीब रिवाज के बारे में.

पि‍ता बेटी पर थूकता:
केन्या में कुछ जगहों पर दुल्हन का पिता अपनी बेटी के सिर पर थूकता है। हालांक‍ि इसे आशीर्वाद माना जाता है। इतना ही नहीं शादी के बाद जब दुल्हन अपना घर छोड़कर जाती है तो उसे पीछे नहीं देखना होता है।

कालिख पोती जाती:
स्कॉटलैंड के कुछ भागों में शादी के एक दिन पहले दूल्हे और दुल्हन को गुड़, कालिख और आटे में ढक दिया जाता है। दोनों इसमें पूरी तरह से रंग जाते हैं।

ड्रम और बर्तन की बजते:
फ्रांस में नव वर वधू के कमरे के सामने रात में उनके रिश्तेदार  और दोस्‍तों द्वारा हंगामा कि‍या जाता है। ड्रम और बर्तन की बजाए जाते हैं।  जिससे की  मिलन  उनका न होने पाए।

दूल्हा-दुल्हन सफाई करते:
जर्मनी में शादी से एक रात पहले दूल्हा-दुल्हन पार्टी देते हैं।  जिसमें  उसके करीबी रिश्तेदार   पहुंचते हैं। इस दौरान सब लोग अपने पांवों से चीनी मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं। जिन्‍हें बाद में दूल्हा-दुल्हन मिलकर साफ करते हैं।

तीन दिन तक शौचालय नहीं:
इंडोनेशिया में एक टीडांग समुदाय में दूल्हा-दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। इसलिए नए जोड़ों को तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है।

पेड़ से शादी कराई जाती:
भारत में लड़के और लड़की शादी उनकी जन्‍म पत्री के मुताबिक तय कि‍या जाता है। जि‍नका मिलना कई बार मुश्किल साबित होता है। यहां पर जन्‍म पत्री के मुताबिक  कई बार लड़की की शादी पहले पेड़ से भी कराई जाती है।

शादी में हंसना मना:
कांगो में शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन को हंसने पर रोक होती है। शादी की रस्म पूरी होने के बाद ही दोनों को हंसने की इजाजत दी जाती है। यह रस्म शादी के दौरान होने वाली सभी रस्‍मों पर लागू होती है।

दूल्हे के पैरों को पीटा जाता:
कोरिया में परंपरा के अनुसार शादी होने से एक रात पहले दूल्हे के पैरों को मछली और लकड़ी से पीटा जाता है। यह जितना ज्यादा दर्दनाक होता है उतना ही ज्‍यादा मजेदार भी होता है।

बाथरूम में किस  मिलते :
स्वीडन में दुल्हन या दूल्हे को अपनी मेज छोड़कर बाथरूम की ओर जाना होता है। इस दौरान जब वे बाथरूम का उपयोग करने जाते हैं तो बहुत से लोग उनको किस करने लगते हैं।

दुल्‍हन का अपहरण होता:
किर्गिस्तान में दुल्हनों का अपहरण किया जाता है। यह रस्म शादी के पहले होती है। पुरुष जिस महिला के साथ अपनी सारी जिंदगी बिताना चाहता है, वह उसका अपहरण करके यह अनोखी रस्‍म पूरी करता है।

About Samar Saleel

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...