Breaking News

young रहने की चाहत अब होगी पूरी 

दुनिया में कौन ऐसा शख्स होगा जोकि हमेशा young जवान नहीं बने रहना चाहता हो। लेकिन जवान रहने की चाहत रखना ही काफी नहीं है, इसके लिए आपको काफी कुछ करना भी होता है जिससे बढ़ती उम्र का असर शरीर पर दिखता नहीं है।

ये चीज़े बनायेंगी आपको young

वृद्धावस्था वैसे तो एक सत्य है लेकिन इसे अपने पर हावी नहीं होने देंगे तो सदैव young जवान बने रहेंगे। कैसे जवान बने रह सकते हैं इसके लिए हम कुछ उपाय यहाँ आपको बता रहे हैं-

  • पपीते के टुकड़े को प्रतिदिन रगड़ने से चेहरे की झाइयां गायब हो जाएंगी और धूल कण भी साफ हो जाएंगे।
  •  प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे कि राजमा से  कोलेस्ट्राल का स्तर भी कम होता है। राजमा दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करता है।
  •  खुद को तनाव से दूर रखें यदि किसी चीज को लेकर चिंता में हैं तो मनोरंजक कार्यक्रम देखें या मित्रों से मिलें ताकि मन बहले। इसके अलावा मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।
  •  नींद पूरी लें और ज्यादा सोने से बचें। आठ घंटे की नींद दिन भर में शरीर के लिए पर्याप्त है।
  •  पानी खूब पीना चाहिए लेकिन यह याद रखें कि खाना खाने के बीच में या एकदम बाद पानी नहीं पिएं।
  •  अलसी रोजना सुबह खाएं। यह शरीर को जवान रखने के लिए रामबाण के समान है।
  •  ब्रोकली विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। यह भी काफी फायदेमंद है।
  •  डार्क चाकलेट खाने से शरीर में जहां फैट कम होता है वहीं त्वचा और बालों की सुंदरता भी बढ़ती है।
  •  ब्ल्यूबेरी का सेवन करें। इसमें मौजूद खास तरह के मिनरल्स आपको जवां बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।
  •  जिम जाएं, योग करें या फिर घर पर ही थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करें लेकिन कुछ ना कुछ करें जरूर ताकि शरीर फिट रह सके। यदि शरीर फिट है तभी ज्यादा समय तक जवां दिखेंगे।
  •  विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों मसलन- आंवला, संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर आदि का सेवन भी लाभकारी है।

About manage

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...