Breaking News

खूबसूरती में किसी से कम नहीं है सिक्किम की वादियां

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, घूमने के लिए नॉर्थ इंडिया की लोकेशन्स पर जाते हैं। लोग दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ जैसी जगहों के पर्यटक हिल स्टेशन पर जाने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल की जगहों को चुनते हैं लेकिन अगर आप इन जगहों पर घूमकर आ चुके हैं और कोई दूसरी दिलचस्प डेस्टिनेशन्स का अनुभव करना चाहते हैं, तो आप नॉर्थ इंडिया के सिक्किम जैसे खूबसूरत राज्यों में घूम सकते हैं।

जानते हैं क्या है सिक्किम की वादियों में

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक काफी खूबसूरत शहर है। पहाड़ियों की ढाल पर दोनों ओर आकर्षक भवन दिखाई देते हैं। शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

नाथुला दर्रा

नाथु-ला दर्रा भारत-चीन सीमा पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 14,200 फीट है। सिक्किम को चीन के तिब्बत स्वशासी क्षेत्र से जोड़ता है। ये यात्रा अपने आप में आनंद देने वाला अनुभव है। धुंध से ढंकी पहाड़ियां, टेढ़े-मेढ़े रास्ते और गरजते झरने और रास्ता तो अद्भुत है। इस जगह जाने के लिए पर्यटकों के पास परमिट होना चाहिए।

युक्सोम

यह सिक्किम की पहली राजधानी थी। इस जगह को पवित्र स्थान समझा जाता है, क्योंकि सिक्किम का इतिहास ही इससे शुरू होता है। यह प्रसिद्ध माउंट कंचनजंघा की चढ़ाई के लिए बेस कैम्प भी है। यहां आप याक की सवारी भी कर सकते हैं।

पेलिंग

पेलिंग तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। 6,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित इसी जगह से दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंघा को सबसे करीब से देखा जा सकता है। यह स्थान तो खूबसूरत है ही, पेलिंग के अन्य आकर्षण हैं सांगा चोइलिंग मोनास्ट्री, पेमायंगत्से मोनास्ट्री और खेचियोपालरी लेक।

सोम्यो लेक

एक किलोमीटर लंबी और अंडाकार सोम्यो झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। मई और अगस्त के बीच झील का इलाका बेहद खूबसूरत हो जाता है। दुर्लभ किस्मों के फूल यहां देखे जा सकते हैं। इनमें बसंती गुलाब, आइरिस और नीले-पीले पोस्त शामिल हैं। झील में जलीय और पक्षियों की कई प्रजातियां मिलती हैं। लाल पांडा के लिए भी यह एक मुफीद जगह है। सर्दियों में झील का पानी जम जाता है।

About Samar Saleel

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...