Breaking News

Amit Shah: कांग्रेस कर्नाटक में हेराफेरी के जुगाड़ में…

भाजपा अध्यक्ष Amit Shah ने कांग्रेस पर कर्नाटक में फर्जी वोटर आईडी कार्ड के माध्यम से हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हेराफेरी करने के जुगाड़ में है। कर्नाटक के नेता के फ्लैट में फर्जी वोटर आई डी पकड़े जाने के बाद से सारा मामला खुलकर सामने आ गया है। बेंगलुरू के जलाहल्ली इलाके के एक घर से करीब 10 हजार वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। इसके बाद से कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर चुनाव में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया।

Amit Shah, कांग्रेस का गरीबों के प्रति आंसू, विकास के वादे, सामाजिक न्याय सब फर्जी

शाह ने कहा, “कांग्रेस फर्जी वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर के चुनाव में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फर्जीवाड़ा करने में लगी है। कांग्रेस का गरीबों के प्रति आंसू, विकास के वादे और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता सब कुछ फर्जी है।बीजेपी अध्यक्ष शाह ने कहा यह हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं के सर्वोत्तम हित में है कि चुनाव आयोग राजा राजेश्वरी नगर और राज्य के अन्य हिस्सों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे। जिससे कांग्रेस का फर्जीवाड़ा न होने पाये। कंग्रेस के फर्जीवाड़े की सजा कर्नाटक के लोगों को नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को कांग्रेस के लिए बंधक नहीं बनाया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ाने वालों का हो रहा अंत

शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सत्ता का अंत हो रहा है। जिससे अब वह चुनाव में असंवैधानिक और अनैतिक तरीके अपना रहे हैं। यहां तक पीएम पद की दावेदारी भी करने में खुलकर झूठ बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने मामले की जांच कराने के लिए कहा है।

About Samar Saleel

Check Also

‘दूसरों को डराना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’; 140 करोड़ भारतीयों ने ठुकराया…

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा ...