Breaking News

Bheem Army प्रमुख चन्द्रशेखर हुआ गायब

मेरठ। हाल ही में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किए गए Bheem Army भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर लापता हो गए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के अगले दिन गुरुवार को मेरठ से दिल्ली एम्स के लिए निकले चंद्रशेखर अचानक बीच रास्ते से “लापता“ हो गए। वह फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। इस बारे में न पुलिस के पास कोई जानकारी है और ना ही खुफिया विभाग को।

Bheem Army प्रमुख निजी वाहन से

मेरठ में आनंद अस्पताल की एंबुलेस में न बैठकर भीम आर्मी Bheem Army प्रमुख चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ निजी वाहन से दिल्ली एम्स की ओर निकले। नौचंदी पुलिस ने उन्हें मेरठ-गाजियाबाद की सीमा तक छोड़ा भी। हालांकि, उसके बाद चंद्रशेखर कहां गए, समाचार लिखे जाने तक पुलिस-प्रशासन को भी यह पता नहीं चला।

मेरठ पुलिस के अनुसार उसने चंद्रशेखर को गाजियाबाद सीमा तक छोड़ा, फिर जवान लौट आए।चंद्रशेखर ने 15 मार्च को ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुंकार रैली के आयोजन की घोषणा की थी। ऐसे में चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर 15 मार्च को दिल्ली में रैली होने का दावा कर रहे हैं।

कमल ने देर रात यह तो बताया कि चंद्रशेखर दिल्ली पहुंच गए हैं, पर उन्हें खुद भी यह नहीं पता कि दिल्ली में चंद्रशेखर हैं कहां। दूसरी ओर भीम आर्मी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने देर रात बताया कि चंद्रशेखर दिल्ली पहुंच गए हैं, लेकिन यह जानकारी नहीं दी जा सकती कि वह दिल्ली में कहां हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास इसका समाधान नहीं

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र ...