Breaking News

मंत्रीमंडल विस्तार: कई मंत्रियों का प्रमोशन तो कई का डिमोशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार किया जिसमें नौ नये चेहरों को शामिल किया गया और चार मंत्रियों- धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति मिली। मंत्रिपरिषद विस्तार में अश्विनी कुमार चैबे, वीरेंद्र कुमार, शिव प्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और केजे एल्फॉस ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

निर्मला बनी दूसरी महिला:-
निर्मला सीतारमण देश की नयी रक्षा मंत्री होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद वह दूसरी ऐसी महिला हैं जिनके पास रक्षा मंत्रालय का प्रभार होगा। अभी तक रेल मंत्री रहे सुरेश प्रभु को उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय का प्रभार दिया गया है ज
बकि पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है वह कोयला मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे। धर्मेन्द्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा कौशल विकास मंत्रालय का प्रभार भी दिया गया है। राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को पदोन्नति देते हुए युवा एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वे सूचना प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बने रहेंगे।

उमा से छिना महत्वपूर्ण मंत्रालय :-
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के दौरान उमा भारती अपनी मंत्री पद की कुर्सी तो बचाने में कामयाब हो गयीं लेकिन उनके हाथ से जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ले लिया गया है। अब उमा को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। नीतीन गडकरी अब सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन के साथ जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे।

विजय गोयल के पास अब संसदीय कार्य:-
राज्यमंत्री विजय गोयल को खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय से हटाकर संसदीय कार्य मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है जबकि हरदीप पुरी को आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया जबकि केजे अलफोंस को पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया। शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री, अश्विनी चैबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री तथा वीरेन्द्र कुमार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

गिरिराज को मिली पदोन्नति :-
गिरिराज सिंह को पदोन्नति देते हुए लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। डॉ. हर्षवर्द्धन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। अनंत कुमार हेगड़े कौशल विकास राज्य मंत्री बनाये गये हैं। सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाया गया है।

 

 

 

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदान न हो लू से प्रभावित, टास्क फोर्स रखेगी नजर, रोज जारी होगा पूर्वानुमान

नई दिल्ली:  देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और लू चलने के ...