Breaking News

Rahul Gandhi गए कैलाश मानसरोवर, बीजेपी ने बताया चाइनीज गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हो गए है। विमान क्रैश से बचने के बाद राहुल ने कैलाश यात्रा पर जाने का फैसला लिया था। वहीं उनकी कैलाश यात्रा पर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है।

Rahul Gandhi गए कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए हैं। कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के यात्रा पर रवाना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा पर भगवान भोले शंकर के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। इस यात्रा में करीब 12 से 15 दिन लगेंगे।

जब अप्रैल में राहुल कर्नाटक जा रहे थे तो उनका विमान अचानक सैकड़ों फीट नीचे आया तो उस वक़्त कांग्रेस अध्यक्ष ने भगवान शिव को याद किया था। जिसमे राहुल समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए थे।

ट्वीट के जरिये राहुल गांधी ने जानकारी दी

राहुल ने ट्विटर पर संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से यात्रा पर जाने की सूचना दी। सुरेजवाला ने यह भी कहा कि सुरक्षा कारणों से सटीक मार्ग का खुलासा नहीं कर सकते हैं। वहीं राहुल गांधी की इस यात्रा पर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है।

बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहते थे कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होते समय चीनी राजदूत उन्हें पारंपरिक रूप से विदार्इ दें। चीन के राजदूत ने राहुल को पारंपरिक रूप से विदा करने के लिए भारत सरकार से इजाजत मांगी थी।

संबित पात्रा : राहुल गांधी की निजी यात्रा है

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के चीनी प्रवक्ता की तरह हर जगह चीन के लिए बोलने का आरोप लगाया।

राहुल अपने पसंदीदा देश चीन की यात्रा के दौरान किस नेता और अधिकारी से मुलाकात करेंगे ? – संबित पात्रा (बीजेपी प्रवक्ता)

इस दौरान संबित पात्रा ने राहुल की तीर्थयात्रा पर टिप्पणी न करते हुए कहा कि यह उनकी निजी यात्रा है। संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष के चीन कनेक्शन के बारे में पूछा कि आप राहुल गांधी हैं ना कि चाइनीज गांधी।

शिव जी के क्रोध को आमंत्रित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निजी धार्मिक यात्रा पर भाजपा के सियासी हमले की आलोचना पर कांग्रेस ने जवाबी वार किया है। रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर यात्रा में बाधाएं लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भगवान शिव के क्रोध को आमंत्रित किया है। भाजपा के इस कृत्य से जाहिर है कि उसने हिंदू आस्था और विश्वास का भी अपमान किया है।

रवि गोकुल

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदान के दौरान गोलीबारी; राजनीतिक दलों के एजेंटों की मिली धमकी, नाराज मतदाताओं ने की तोड़फोड़

इंफाल: आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पूर्वी और तीन पश्चिमी ...