Breaking News

नौसेना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली। नौ सेना दिवस पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय नौसेना को बधाई दी है। यह दिन दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिसंबर 1971 में हुए युद्ध में भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना ने इस युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था। भारतीय नौसेना ने इसमें पाकिस्तान के तीन जहाज के साथ कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया था।
भारतीय नौसेना का गठन
नौसेना का भारत में गठन तो काफी पुराने समय में हुआ था। वर्ष 1612 में अंग्रेजों ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए कम्पनीज मरीन के रूप में सेना गठ‍ित की थी। इसके बाद इसे रॉयल इंडियन नौसेना का नाम द‍िया गया। भारत की आजादी के बाद रॉयल इंडियन नेवी को 26 जनवरी 1950 में फिर से पुनर्गठन किया गया और इसका नाम भारतीय नौसेना रखा गया।

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...