Breaking News

इसरो का एक और ऐतिहासिक कदम

श्रीहरिकोटा.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का प्रक्षेपण यान पीएसलवी C37 को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक एकल मिशन में रिकॉर्ड 104 उपग्रहों को  एक साथ लांच करने जा रहा है।  जिसमे 3 उपग्रह भारत के हैं, और 96 अमेरिका और 5 बाकी अन्य देशो के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मार्स मिशन के बाद पीएसलवी C37 एक नया रिकॉर्ड बनायेगा। अबतक दुनिया के किसी भी देश ने एक साथ 100 या इससे ज्यादा सैटालाईट एक साथ लांच करने का प्रयास इससे पहले नही किया।  2014 में रूस ने एक साथ 37 सैटालाईट लांच किए थे। सूत्रों के मुताबिक मार्स पर एक रोबोट भी उतारा जाना है। इसके अतरिक्त भारत शुक्र और मंगल ग्रहों पर भी उतरने की  तैयारी करेगा।इस साल बजट में फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने इसके बजट में 23% का भारी इजाफा भी किया है।

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...