Breaking News

Railway job : जानिए क्यों रेलवे करेगा 13500 कर्मचारि‍यों की छुट्टी

भारतीय रेलवे जल्‍द ही अपने 13,500 कर्मचारियों को हमेशा के लिए Railway job से छुट्टी देने वाला है। रेलवे कर्मियों के लिए सबसे बड़ा फैसला खुद विभागीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिया है। भारतीय रेल विभाग में तैनात हजारों लोगों को एक साथ निकालने की वजह भी कुछ ऐसी है जिसको जानने के बाद आप खुद भी रेल मंत्री के इस फैसले को उचित कहेंगे।

इसे भी पढ़ेTeddy Day : जाने किसने बनाया था दुनिया का पहला टेडी

अधिकांश ग्रुप सी और डी के कर्मचारी

मालूम हो की रेल मंत्री पीयूष गोयल ने विभागीय अधिकारियों को उन कर्मचार‍ियों की सूची तैयार करने के लिए कहा था जो लंबे समय से बिना बताए छुट्टी पर हैं। कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के इरादे से यह अभियान चलाया गया था ।

इसके तहत लंबे समय से व‍िभाग में अनुपस्थित चल रहे करीब 13,500 कर्मचारियों की पहचान कर एक सूचि बनायीं गयी। चिन्हित सभी कर्मचारी विभागीय अधिकारीयों को बिना कोई जानकारी दिए महीनो से छुट्टी पर चल रहे हैं। इनमे से अधिकांश ग्रुप सी और डी के कर्मचारी हैं।

बिना नौकरी किए सैलरी

रेल मंत्री के निर्देश पर तैयार इस सूचि के आधार पर रेलवे सभी चिन्हित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने जा रहा है। रेलवे में लगातार ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों द्वारा बिना नौकरी किए सैलरी उठाने की शिकायतें मिल रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए रेल मातृ पियूष गोयल ने सभी जोन के अधिकारियो की एक सूचि बनाने के निर्देश दिए थे।

About Samar Saleel

Check Also

मतदान के दौरान गोलीबारी; राजनीतिक दलों के एजेंटों की मिली धमकी, नाराज मतदाताओं ने की तोड़फोड़

इंफाल: आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पूर्वी और तीन पश्चिमी ...