Breaking News

Loksabha speaker ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Lok Sabha Speaker सुमित्रा महाजन ने सबको शुभकामनायें दी। बता दें आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है ,और हर वर्ष 8 मार्च को यह दिन मनाया जाता है।

महिलाओं को समर्थ बनाना समय की मांग: Speaker

  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सम्पूर्ण विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है।
  • उन्होंने कहा की अगर देश के विकास के लिए महिलाओ को सशक्त बनाना ही होगा।
  • उन्होंने यह भी कहा की महिला सशक्तीकरण एक प्रकार से विश्व समुदाय के समक्ष बड़ी चुनौती है।

सदन को सम्बोधित करते हुए सभी को शुभकामनाये

लोकसभा अध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा की, ‘अगर स्त्री एवं पुरुष को मानवता रुपी पक्षी के दो पंख मानें तो ऊंची एवं सफल उड़ान के लिए दोनों को ही समान रुप से सशक्त होना होगा ।
अगर हम सब नारी की प्रगति तथा सकारात्मक परिवर्तन के लिए संकल्पित होकर इस दिशा में एकसाथ कार्य करें तो मेरा विश्वास है कि विश्व के आकाश में भारत का विकास पक्षी ऊंची उड़ान भरेगा।’

इस वर्ष का विषय(थीम)

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस खास दिन की थीम रखी गयी।
इस वर्ष की थीम – “समय की मांग: ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता करें महिलाओं के जीवन में बदलाव” है।

About Samar Saleel

Check Also

आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफल, ओडिशा के चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग, सुखोई से रखी गई नजर

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) और एकीकृत परीक्षण ...