Breaking News

Rain : मानसून ने समय से पहले दिया दस्तक

गर्मी की तपिश झेल रहे देश वासियों के किये राहत भरी खबर है। समय से 17 दिन पहले ही पहुंचकर मानसून ने देश को कवर कर लिया है। कई जगह हुयी बारिश Rain की वजह से चल रही ठंडी हवाओं से मौसम काफी सुहाना हो गया है। उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत देश के कर्इ राज्यों में मानसून ने तेज गति पकड़ ली है। हरियाणा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी मानसून की वजह से मौसम सुहाना हो गया है।

राजस्थान में हुयी Rain

मौसम विभाग की माने तो मानसून इस बार समय से पहले अपने अंतिम पड़ाव पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंच चुका है। वैसे तो हर बार मानसून 15 जुलाई के आसपास पहुंचता है। भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि इस बार अनुमान था कि मानसून एक जुलाई को पूरे देश में पहुंचेगा लेकिन पश्चिमी राजस्थान में हुयी बारिश ने इसके समय से पूर्व पहुंचने की पुष्टि कर दी है।

29 मई को केरल में दस्तक

मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक इस साल पूर्व की ओर से काफी अच्छी हवाएं चल रही हैं जो तय समय से पहले ही पूरे देश में बारिश लेकर आ गर्इ हैं। श्री महापात्रा के मुताबिक मानसून चार महीने तक देश में रहता है,सामान्यत: यह जून से शुरू होता है और सितंबर माह के आखिरी तक खत्म हो जाता है। लेकिन इस बार इसने तय समय से तीन दिन पहले ही 29 मई को केरल में दस्तक दे दी थी। बीते साल देश में बारिश के मौसम की शुरुआत 30 मई से हो गई थी।

About Samar Saleel

Check Also

आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात आतंकरोधी बल NSG के चीफ नियुक्त, 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को आतंकरोधी बल एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) का ...