Breaking News

Eid-ul-Zuha : राष्ट्रपति व प्रधानसेवक ने दी शुभकामनाएं

ईद-उल-जुहा (Eid-ul-Zuha) के अवसर पर दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। बकरीद को अरबी भाषा में ‘ईद-उल-जुहा’ कहा जाता है।

Eid-ul-Zuha : त्याग और बलिदान की भावना

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानसेवक मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर कर बधाईयाँ दी। इस विशेष दिन हमें त्याग और बलिदान की भावना के प्रति अपना आदर व्यक्त करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – ईदुलजुहा बलिदान एवं समर्पण का पर्व : Akhilesh Yadav

देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने भी बकरीद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा दूसरे दिग्गज नेताआें ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

बकरीद को अरबी भाषा में ‘ईद-उल-जुहा’ कहा जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार माना जाता है कि हजरत इब्राहिम अपने पुत्र इस्माइल को इसी दिन खुदा के लिए कुर्बान करने जा रहे थे। इस दौरान अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है।

About Samar Saleel

Check Also

‘जहां हिंसा हुई, वहां चुनाव की अनुमति नहीं’, मुर्शिदाबाद मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ...