Breaking News

Bijapur : नक्सली हमले में BSF के 6 जवान घायल

छत्तीसगढ़। 12 नवंबर को विधानसभा के पहले चरण के चुनाव संपन्न हुए हैं। नक्सली धमकियां मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। अपने मकसद में नाकाम रहे नक्सलियों ने आज छत्तीसगढ़ के Bijapur बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के 6 जवानों को निशाना बनाया है। महादेव घाट इलाके में नक्सलियों ने एन्टी लैंड माइंस वेहिकल में ब्लास्ट किया है। जिससे बीएसएफ के 6 जवान घायल हुए हैं जिनमें से 2 घायल जवानों की हालात नाजुक बताई जा रही है।

Bijapur : जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी की दूरी पर बुधवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी रवाना हुई। इसी दौरान नक्सलियों ने एन्टी लैंड माइंस वेहिकल में IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में BSF के 6 जवान घायल हो गए। घायलों में से 2 की हाल नाजुक बनी हुई है। घायल जवानों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – देशभर के बच्चों में Children’s day की धूम

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...