Breaking News

West Bengal की रैली को सीएम योगी ने फोन से किया संबोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज West Bengal पश्चिम बंगाल के दिनापुर में रैली थी। उन्हें दक्षिण दिनाजपुर और उत्तर दिनाजपुर में जनसभा को संबोधित करना था। इसके लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारियां की थीं। इस दौरान अचानक से बिना किसी पूर्व सूचना के पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने दक्षिण दिनापुर में रोक लगा दी है। सरकार ने रैली स्थल के पास बालूरघाट हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

Character education के बिना शिक्षा अधूरी

West Bengal के दक्षिण दिनाजपुर की रैली

हालांकि ममता सरकार के इस कदम के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ West Bengal पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर की रैली को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ फोन के जरिए यहां पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। खबरों की मानें तो हेलिकॉप्टर लैंडिंग रोके जाने भाजपा नेताओं और समर्थकों ने जिला मजिस्ट्रेट के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। बता दें कि अभी इसके पहले ममता सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेलिकॉप्टर लैंडिंग को भी अनुमति नहीं दी थी।

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...