Breaking News

“देश का बंटवारा आधुनिक भारत की सबसे बड़ी भूल”: जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि यदि बंटवारा नहीं हुआ होता तो आज जिस तरह से जम्मू-कश्मीर को लेकर चर्चा हो रही है वैसी चर्चा नहीं होती। बंटवारा आधुनिक भारत की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की महत्वकांक्षा के कारण देश के टुकड़े हुए। दिल्ली में विश्व हिन्दी परिषद के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “देश का बंटवारा आधुनिक भारत की सबसे बड़ी भूल थी। गांधी जी ने कहा था कि यदि विभाजन हुआ तो वह केवल उनके मृत शरीर पर ही होगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन वे उदास थे और बंगाल चले गए थे।”

अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर हमला करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की महत्वकांक्षा के कारण देश का विभाजन हुआ था। यदि हम इसे समझ गए होते तो आज जम्मू-कश्मीर पर इस तरह की चर्चा करने की आवश्यकता न होती। तब न तो अनुच्छेद 370 होता और न ही उसे खत्म करने को लेकर चर्चा हो रही होती। उन्होंने कहा कि इस एक घटना के करण इतिहास में हम कितना आगे गए या पीछे आए, इसका आकलन आप खुद कर सकते हैं।

जितेंद्र सिंह ने कहा, “आप देख सकते हैं कि इतिहास में एक दुर्घटना की वजह से हम कितने आगे गए या पीछे हुए। दो-राष्ट्र सिद्धांत जिसके आधार पर विभाजन किया गया था। यह उस दिन निरर्थक साबित हो गया जिस दिन बांग्लादेश का गठन हुआ था।” इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अनुच्छेद-370 को खत्म करने को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बता चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने का है।

About Samar Saleel

Check Also

कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ और उनके पिता ने PM को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद थी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा ...