Breaking News

रालोद ने धूमधाम से मनाया झंडारोहण कार्यक्रम

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशीय मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 70वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने झंडारोहण किया।

देश को अपना अस्तित्व

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद कई बार संषोधन के पश्चात भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया,जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को अधिकारिक रूप से अपनाया गया। आज ही के दिन 1950 में देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था।
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है। लेकिन कुछ गैर जिम्मेंदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। इसलिए कुछ लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है। तानाशाही की सरकारे ज्यादा दिन तक नहीं टिकती हैं।
इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, मध्य जोन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनोज सिंह चैहान, प्रीति श्रीवास्तव, एम.ए.आरिफ, चन्द्रकांत अवस्थी, राजवर्धन सिंह परमार, अश्वनी प्रताप सिह, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, शैलेन्द्र शर्मा, शषांक श्रीवास्तव, विनोद सोनकर, प्रमोद शुक्ला आदि रालोद नेता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...