Breaking News

संजय सिंह राज्यसभा के लिए नामित

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। इससे यूपी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ताओं में बेहद खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कोने कोने से संजय सिंह को फोन, फेसबुक, ट्वीटर के माध्यम से बधाई सन्देश आ रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, सभाजीत सिंह, अवध जोन संयोजिका ब्रज कुमारी सहित कई पदाधिकारी संजय सिंह के गुरूवार को होने वाले नामांकन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए।

संजय बचपन से ही रहे संघर्षशील

जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी प्रभारी संजय सिंह बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति है। कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। कार्यकर्ताओं से उनका बेहद लगाव है। जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं के बीच में उनकी गहरी पैठ है।

उत्तर पदेश के सुल्तानपुर जिला निवासी संजय सिंह ने अपने छात्र जीवन के शुरुआती दिनों में ही गरीब, वंचित, शोषित, आम आदमी को उसके अधिकार व न्याय दिलाने के लिए प्रशासन और सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया था। रेहड़ी, पटरी दुकानदारों, किसानों व आम आदमी के लिए सैकड़ों बार आन्दोलन और धरना प्रदर्शन किया। प्रशासन ने उनके उपर कई फर्जी मुकद्दमे लगवाये।

संजय सिंह ने पिछले 25 वर्षों से आम आदमी के लिए सड़क पर संघर्ष किया है और अब देश के उच्च सदन राज्यसभा में पहुंचने पर आम आदमी की आवाज को मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

राज्यसभा में संजय सिंह को नामित किये जाने पर उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...