Breaking News

Amarnath के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना

आज जम्मू से दक्षिण कश्मीर हिमालय में Amarnath अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था 134 वाहनों के साथ रवाना किया गया। इससे पहले दोनों मार्गों से गुफा के दर्शन के लिए 13,816 तीर्थयात्री जा चुके हैं। इन दोनों रास्तों में गांदरबल जिले का 12 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग और अनंतनाग जिले का 36 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग शामिल है।

Amarnath यात्रा में बारिश की वजह से परेशानी

अमरनाथ यात्रा के दौरान बारिश, फिसलन, भूस्खलन व अन्य कारणों से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब के बीच कल रविवार की शाम तक कुल 13,816 श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके थे। इसमें सबसे खास बात ये रही कि अकेले रविवार को ही सबसे अधिक 10,935 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

जत्था आज शाम तक पहुंचेगा बेस कैम्प

  • अधिकारी के मुताबिक पांचवें जत्थे में से 148 साधू और 370 महिलाओं समेत 2303 यात्री पहलगाम के रास्ते से अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जाएंगे।
  • वहीं 438 महिलाओं सहित 1,744 यात्रियों ने बालटाल मार्ग का चयन किया है।
  • इस जत्थे के शाम तक बालटाल और पहलगाम बेस कैंप में पहुंचने की उम्मीद है।

यह यात्रा 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार पर समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गर्इ है।

About Samar Saleel

Check Also

श्री दुर्गा अष्टमी विशेष: माता सीता की कुल देवी के रूप में विराजमान हैं माँ छोटी देवकाली

• माता सीता के कुल देवी के रूप में की जाती है पूजा। • मान्यता ...