Breaking News

Djokovic बने विश्व के नबंर एक टेनिस खिलाड़ी

सर्बिया के नोवाक जोकोविच Djokovic 8045 अंक लेकर एक बार फिर विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन गए।टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में जोकोविच ने स्पेन के नडाल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। नडाल के 7480 अंक है।

ये भी पढ़ें :- Malaika फिर दिखी अर्जुन के साथ

Djokovic और नडाल के बाद

जोकोविच Djokovic और नडाल के बाद स्विट्जरलैंड के रॉजर फेडरर (6020 अंक) तीसरे, अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो (5300 अंक) चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव (5085 अंक) पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में जोकोविच को हराकर खिताबी जीत हासिल करने वाले रूस के कारेन खाचानोव ने 11वां स्थान हासिल कर लिया।

महिलाओं में शीर्ष-10 में बदलाव नहीं : महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की शीर्ष-10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। रोमानिया की सिमोना हालेप (6921 अंक) शीर्ष पर बरकरार हैं। डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी (5586 अंक) इस रैंकिंग में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से (5875 अंक) एक स्थान पीछे तीसरे स्थान पर हैं। कर्बर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। इसके अलावा, यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना (5350 अंक) चौथे, जापान की नाओमी ओसाका (5115 अंक) पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...