Breaking News

बढ़ती उम्र में भी बनाया World record

बढ़ती उम्र में जहाँ लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है , वहां ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज कोरोंस ने अपनी इतनी ज्यादा उम्र में भी World record बना दिया।

World record बनाने वाले जॉर्ज कोरोंस

ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज कोरोंस बढ़ती उम्र में तैराकी करते हैं और लोग तब हैरान हो जाते हैं जब उन्हें पता चलता है की जार्ज की उम्र 99 वर्ष है।
इस उम्र में भी इन्होंने तैराकी में विश्व कीर्तिमान तोड़ा।

क्वींसलैंड मास्टर्स तैराकी स्पर्धा

  • क्वींसलैंड में आधिकारिक रूप से मास्टर्स तैराकी स्पर्धा आयोजित की गयी थी।
  • 100 से 104 वर्ष वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में जॉर्ज ने हिस्सा लिया।
  • इस मुकाबले में उन्होंने 56.12 सेकंड समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया।
  • इसी के साथ उन्होंने पिछला रिकॉर्ड 35 सेकंड के अंतर से तोड़ दिया।
  • पिछला रिकॉर्ड 2014 में ब्रिटिश तैराक जॉन हैरिसन के नाम था।
  • ऑस्ट्रेलियाई तैराकी संगठन को अंतरराष्ट्रीय तैराकी संगठन से आधिकारिक मान्यता मिलने का है इंतजार।
  • जॉर्ज अप्रैल में 100 साल के हो जाएंगे,उम्मीद है कि उनके रिकॉर्ड की आधिकारिक मान्यता को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी।
  • जॉर्ज  को बचपन से ही तैराकी के प्रति लगाव था।

पढ़े – Women’s hockey team ने जीत से की शुरुआत

About Samar Saleel

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...