Breaking News

अजीबोगरीब शौक: इन 7 खिलाडि़यों की डाइट से आप भी होंगे हैरान

अक्‍सर लोग खेल के मैदान पर खि‍लाड़‍ियों की एनर्जी देखकर सोचते हैं क‍ि पता नहीं ये क्‍या खाते हैं। कई बार उन्‍हें लगता है क‍ि ये लोग कुछ अलग चीजें खाते है। शायद कहीं तक उनका सोचना सही भी होता है। लगातार कई घंटे खेलने के लि‍ए वाले इन ख‍िलाड़‍ियों में एनर्जी इनकी यून‍िक डाइट और खाने के व‍ियर्ड शौक से भी आती है। आइए आज यहां पर पढ़ें इन मशहूर 7 खि‍लाड़‍ियों की अजीबो गरीब खाने के शौक के बारे में…

महेंद्र स‍िंह धोनी: महेंद्र स‍िंह धोनी को लेकर 2005 में एक अफवाह उड़ी थी कि धोनी रोजाना अपनी डाइट में 4 लीटर दूध को जरूर शामिल करते हैं। जबक‍ि हकीकत यह है कि‍ धोनी को दूध बहुत पसंद हैं और वह रोजाना एक लीटर भैंस का दूध पीते हैं।
रोहित शर्मा:
क्रिकेटर रोहित शर्मा की एनर्जी तो देखते ही बनती है। एक शाकाहारी पर‍िवार में जन्‍म लेने के बाद अंडे खाना बहुत पसंद करते हैं। कहते हैं क‍ि रोह‍ित शर्मा को एक दिन में करीब एक दर्जन अंडे खाने को चाहि‍ए।

जैक रसेल:
क्रिकेटर जैक रसेल को लंच में दूध में ग‍िनते के आठ म‍िनट में भीगे हुए विट-बिक्‍स (बिस्‍कुट) पसंद है। इसके अलावा जैक मैश किया हुआ केला और दिन में करीब 20 कप चाय इनकी रोजाना की डाइट का ह‍िस्‍सा रही।

उसेन बोल्‍ट:
जमैका के धावक उसेन बोल्‍ट की एनर्जी भी कम नहीं। उसेन बोल्‍ट को चिकन मैगनगेट्स बहुत पसंद हैं। वह 2008 में बिजिंग ओलंपिक्‍स के दौरान अपनी लोकल कुजीन से बिल्‍कुल भी खुश नहीं थे। उन्‍होंने सिंपल सी डाइट में चिकन मैकनगेट्स को शामिल करवाया।

माइकल फेल्प्स: 
अमेर‍िका के फेमस तैराक माइकल फेल्प्स को रोजाना एक न‍िश्‍च‍ित कैलोरी लेने का शौक है। वह हर द‍िन अपनी डाइट में फ्राइड एग सैंडविच, फ्रेंच टोस्‍ट, पैनकेक्‍स, पास्‍ता और पिज्‍जा शाम‍िल करते हैं। ज‍िससे क‍ि 12,000 कैलोरी पहुंच सके।

नोवाक जोकोविच:
टेनिस स्‍टार नोवाक की डाइट भी हैरान करने वाली है। इन्‍हें हर द‍िन अपनी डाइट में पास्‍ता, पिज्‍जा, बियर और ब्रेड लेना बहुत पसंद है। वह अपनी सफलता में अपनी डाइट का भी योगदान मानते हैं।

रेयन लॉकटी:
2008 बीजिंग ओलंपिक्‍स के दौरान अमेरिकी तैराक रेयन लॉकटी ने अपनी हैरानी करने वाली डाइट बताई थी। उनका कहना था क‍ि वह हर रोज 8,000 कैलोरी लेते हैं। इसके ल‍िए वह डाइट में मैक डॉनल्‍ड्स का बर्गर जरूर शाम‍िल करते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

दिल्ली के खिलाफ लय बरकरार रखने उतरेगा राजस्थान, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच

आईपीएल 2024 के नौवें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला ...