Breaking News

Archery Asia Cup :तीरंदाज मुस्कान और प्रोमिला ने जीता Gold

आज जहाँ देश महिला दिवस मना रहा वही देश की दो बेटियों ने देश को अपने प्रदर्शन से तोहफा दिया। हम बात कर आर्चरी एशिया कप की जो बैंकॉक में चल रही है। जहाँ देश की दो बेटियों ने Gold जीत भारत को गौरवान्वित किया है।

भारतीय तीरंदाजों ने जीता Gold

  • भारतीय महिला तीरंदाज मुस्कान किरार और प्रोमिला दाइमारी ने महिला दिवस के मौके पर दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग के गोल्ड मेडल जीते।
  • मुस्कान ने महिला कंपाउंड में गोल्ड जीता जबकि प्रोमिला ने रिकर्व इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
  • तीरंदाज मुस्कान ने मलेशिया की जकारिया नादिरा को हराकर 139-136 से कंपाउंड फाइनल में गोल्ड पर निशाना लगाया।

मुस्कान 12वीं की छात्रा 

muskan kirar-samar saleel

मुस्कान के पिता वीरेंद्र किरार जबलपुर में छोटी सी दुकान लगाते हैं।

बता दें मुस्कान ने इस बार 12वीं के इम्तिहान तक नहीं दिए।

उन्होंने सिर्फ ढाई साल पहले ही तीरंदाज़ी की ट्रेनिंग लेनी शुरू की है।

 

प्रोमिला ने रूस की तीरंदाज को हराया

आर्चरी एशिया कप में भारत की तरफ से दूसरा स्वर्ण जीतने वाली प्रोमिला ने रिकर्व इवेंट में रूस की एर्डिनिएवा नतालिया को 7-3 से शिकस्त दे, मेडल अपने नाम किया।

वहीं भारत की ओर से इनके आलावा मधु वेदवान और गौरव त्रांबक लैंबे ने क्रमश: महिला और पुरुष रिकर्व इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल जीते।

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...