Breaking News

Wankhede में भावुक हुए युवराज

मुंबई। दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2019 के लिए मुंबई इंडियंस की नेट्स पर जब Wankhede वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे तो इमोशनल हो गए। युवी आईपीएल के 12वें सत्र के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं और वे सोमवार को अभ्यास सत्र के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे।

Wankhede स्टेडियम में पहुंचकर

वानखेड़े Wankhede स्टेडियम में पहुंचकर युवी की 2011 विश्व कप की यादें ताजा हो गई। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने युवराज का मैदान में प्रवेश करते हुए वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। जब युवराज और कृणाल पांड्या जब प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतर रहे थे तब किसी ने युवी से उनके बल्ले का वजन पूछा। इस पर युवराज ने जवाब दिया- श्2.8। इसके बाद युवी ने कहा, 2011 विश्व कप की यादें ताजा हो गई। यह पहली चीज है जो मेरे दिमाग में आती है, अच्छी यादें। संभवतरू सबसे अच्छी यादें।
उल्लेखनीय है कि भारत ने 2011 में अपने घर में विश्व कप जीता था। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। युवराज टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2019 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। युवी को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह आईपीएल में उनकी छठी टीम होगी, वे इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैंलेंजर्स बंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...