Breaking News

कैंप कार्यालय में मनाया गया सोनिया गांधी का 71 जन्मदिन

चौरी चौरा/गोररवपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 71वां जन्मदिन शनिवार को चौरी चौरा में धूमधाम से मनाया गया।शनिवार को चौरी चौरा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पंडित कल्याण पांडेय ने कहा कि सोनिया गांधी उस परिवार की बहू हैं, जिसने देश की रक्षा के लिए कुर्बानी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पति राजीव गांधी की कुर्बानी के बाद पार्टी व देश के भले के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। नेहरू परिवार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सोनिया त्याग की देवी हैं। महिला कांग्रेस नेत्री स्नेहलता ने कहा कि सोनिया गांधी ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने की मांग उठाकर महिला सम्मान बढ़ाने का काम किया है। कार्यक्रम में सरदार नगर ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या सिंह, ब्रह्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना दुबे, डॉ रामेन्द्र मणि त्रिपाठी, गिरीश पांडेय, राकेश सुक्ला, तौफीक अहमद, संतोष शर्मा, रामअवध भारती, प्रिंस द्विवेदी, संगम मिश्रा, रविन्द्र गोंड आदि मौजूद रहे ।
रिपोर्ट: रंजीत जयसवाल

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...