Breaking News

Saharanpur : निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 2 की मौत

सहारनपुर। उत्‍तर प्रदेश के Saharanpur सहारनपुर में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के खुमराण पुल इलाके में निर्माणाधीन पुल का हिस्‍सा गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 5 मजदूर घायल हो गए।

Saharanpur : सरिया का जाल गिरने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों पर लोहे की सरिया का जाल गिर गया। इसके नीचे करीब 8 मजदूर दब गए।

ये भी पढ़ें – Kalka-Howrah एक्सप्रेस में लगी आग, 2 घायल

हादसे के बाद इलाके के लोगों और पुलिस-प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। अस्‍पताल में अन्‍य घायलों का इलाज चल रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...