Breaking News

2 lakh jewelery और नकदी से भरा बैग बरामद

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंन्द्र पॉण्डेय के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने सराहनीय कार्य किया। अफ्रीका से लखनऊ आये अभिषेक त्रिपाठी अमौसी एयरपोर्ट से ऑटो से पारा के कुमारपुरम में अपनी बहन के घर जा रहे थे। उसी समय अभिषेक त्रिपाठी का बैग ऑटो में छूट गया।  जिसमें 2 lakh jewelery के साथ ही नकदी रखी थी। जिसकी सूचना अभिषेक ने तत्काल पारा थाने में दे दी। जिससे हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

2 lakh jewelery, पुलिस की तत्काल कार्रवाई से मिला मिला ​बैग

अभिषेक ने बैग चोरी की घटना को तत्काल पुलिस को बताया। जिसके बाद मामले की जानकारी होते ही पारा थाना क्षेत्र प्रभारी ने उपनिरीक्षक अशोक सिंह को बैग ढूंढने की जिम्मेदारी सौंप दी। उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने मय हमराही के साथ तत्परता दिखाते हुए। पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद उपनिरीक्षक ने ऑटो की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद उपनिरीक्षक ने आखिरकार बैग को बरामद कर लिया। जिसमें 2 लाख की नकदी के साथ एक लैपटॉप, घड़ी, पॉवरबैंक और लगभग एक लाख के आभूषण थे। बैग मिलने के बाद अभिषेक त्रिपाठी ने पारा थाने के उपनिरीक्षक अशोक सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...