Breaking News

Kinoni sugar mill मेरठ में विस्फोट से 4 की मौत अन्य घायल

मेरठ की Kinoni sugar mill में शनिवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। किनौनी हादसे में चार लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विस्‍फोट इतना तेज था कि आसपास के दर्जनों लोग इस हादसे की चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ मिल के अंदर बनाई गई कॉलोनी में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है। इसके साथ कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के लगभग 50 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।

Kinoni sugar mill में हुए 3 धमाके

मेरठ के थाना क्षेत्र के किनौनी शुगर मिल में घटना घटित हुई थी। बजाज ग्रुप की इस शुगर मिल में सैकड़ों लोग काम कर रहे हैं। लोगों की माने तो शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे मिल में एक के बाद एक तीन धमाके हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार बॉयलर के फटने से आग फैलती चली गई।

पुलिस प्रशासन ने अस्पतालों में जारी किया अलर्ट

मेरठ और आसपास के इलाके में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी जा रही हैं। इसके साथ ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मिल में आग लगने की सूचना पर प्रशासन ने अस्पतालों को विशेष रूप से अलर्ट जारी करते हुए मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...