Breaking News

अदिति सिंह : जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें

रायबरेली। कांग्रेस से सदर विधायक अदिति सिंह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर जनता की जनसमस्याओं का निवारण कर रहीं है। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण की बात कही।

बड़ी संख्या में लोगो ने किया अदिति सिंह का स्वागत

शुक्रवार को सदर विधायक अदिति सिंह ने राही विकास खण्ड के पूरे जगन्नाथ, पूरे माखा, पलिया, जमालपुर नानकारी, फत्तेपुर, मोहलिया में भ्रमण किया। जहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्तागणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

क्षेत्र की जनता का हाल-चाल जानने व सुख-दुःख बांटनेे जनता के बीच अक्सर पहुँचती हैं सदर विधायक

जनसंपर्क के दौरान अदिति सिंह द्वारा जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, सडकों के मरम्मत आदि सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जनहित योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक आसानी से पंहुचाने हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा जनता के साथ रहकर उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें – Satna : चित्रकूट मार्ग पर बस पलटने से हादसा

रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...