Breaking News

Airo india show : पर भी राजनीति शुरू

लखनऊ। एयरो इंडिया Airo india शो पर भी राजनीति शुरू हो गई है। अभी तक यह शो कर्नाटक में होता रहा है। इस साल इस शो को लखनऊ में कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षामंत्री से औपचारिक अनुरोध किया है। इस अनुरोध के बाद राजनीति शुरू हो गयी है। कर्नाटक में कांग्रेस सहित भाजपा ने भी विरोध जताया है। इस बीच उप्र सरकार ने रक्षामंत्री की अनुमति की प्रतीक्षा किए बगैर एयरो इंडिया शो की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उप्र देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसलिए लखनऊ में एयरो शो आयोजित करने पर देश की बहुत बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

Airo india  शो में देश और विदेश की

एयरो इंडिया Airo india शो में देश और विदेश की नामचीन विमानन और रक्षा कंपनियां अपने विमानों-हेलीकॉप्टरों आदि का प्रदर्शन करती हैं। योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया है कि इस बार यह आयोजन बेंगलुरू के बजाय लखनऊ में हो।

रविवार को अलीगढ़ में रक्षा गलियारे (डिफेंस कॉरीडोर) से जुड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने यह खुलासा किया। हालांकि रक्षा मंत्री ने अभी कोई उत्तर नहीं दिया है। लेकिन, इस पर राजनीति शुरू हो गयी है।

भारतीय जनता पार्टी के

खुद भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसदों ने भी बेंगलुरू से बाहर इस शो को ले जाने की कोशिशों पर विरोध जताया है। कर्नाटक से भाजपा के राज्य सभा पीसी मोहन और राजीव चंद्रशेखर खुलकर विरोध में आ गए हैं। जबकि, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव और राज्य के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वरा भी अपनी आपत्ति जता चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी विरोध करने वालों में शामिल हैं। खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
क्या है एयरो इंडिया शो
गौरतलब है 1996 से एयरो इंडिया शो का आयोजन होता आया है। इसे हर दो साल बाद आयोजित किया जाता रहा है। अब तक यह बेंगलुरू में ही होता आया है। इस साल इसे अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किए जाने की योजना है। यह 22वां शो होगा। इसके पहले फरवरी 2017 में यह बेंगलुरू में हुआ था।

 

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...