Breaking News

Samajwadi Vision एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की विकास नीति एवं प्रदेश को भविष्य में ले जाने वाली दिशा की ओर अवगत कराने के लिए चार दिवसीय Samajwadi Vision समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रवाना किया।

Samajwadi Vision पदयात्रा का नेतृत्व

समाजवादी विजन Samajwadi Vision पद यात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर पूजा शुक्ला कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पदयात्रा में शामिल हैं। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय से चलकर हजरतगंज चैराहा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा, अवंतीबाई लोधी प्रतिमा, बर्लिग्ंटन चैराहा, हुसैनगंज चैराहा, के.के.सी./के.के.वी. कालेज होते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रियों ने जगह-जगह रूक कर लोगों से सम्पर्क किया और उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है कि जब बड़े विकास कार्य होंगे तभी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पदयात्रा और साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी से जनता के हर वर्ग को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की पदयात्रा का कार्यक्रम सच्चाई का है जबकि भाजपा धोखे की पदयात्रा करती है। भाजपा की पदयात्रा में तो कई नेता भगाए गए और जनप्रतिनिधि तक पिट गए।

श्री यादव ने कहा कि आज पूरे देश में नफरत और जातीय उन्माद फैलाने की कोशिशें हो रही है। मकसद साफ है कि मेहनतकश जनता मोदी सरकार से हर साल दो करोड़ रोजगार पर सवाल न पूछे, अच्छे दिन के वादे पर कालाधन, मंहगाई पर रोक लगाने से लेकर बेहतर शिक्षा-चिकित्सा के मुद्दों पर बात न हो। किसान अपने ऊपर हो रहे अन्याय की बात न कर सके।

ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील यादव साजन, जूही सिंह, विकास यादव, गौरव दूबे, फाकिर सिद्दीकी, प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव दिग्विजय सिंह देव, प्रो. अली महमूदाबाद डॉ. अजीज ,गीता सिंह, राम सागर, विजय सिंह, सौरभ यादव, सर्वेश यादव, वीरेन्द्र सिंह ‘वीरू‘ रजा हैदर, प्रदीप शर्मा, आरएस यादव, अंसार अहमद, मुनीर अहमद, जेडयू खान, राहुल सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, सागर धानुक, सुभाष यादव सहित अन्य नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...