Breaking News

Injured फौजी को अखिलेश यादव ने पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सड़क पर Injured घायल की मदद की। अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के रजमन चौकी के पास एक व्यक्ति को सड़क किनारे घायल पड़े देखा । तो उन्होंने अपना कारवां रुकवाकर घायल व्यक्ति के पास पहुँच गए और तुरंत घायल को सिविल अस्पताल पहुँचाया। अखिलेश की दरियादिली देख वहां मौजूद भीड़ प्रशंसा कर रही थी।

कुलपति उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियाँ : CYSS

जानकारी के अनुसार, घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। यहां रजमन पुलिस चौकी के निकट सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। मौके पर लोगों की भीड़ तो जमा थी लेकिन कोई उसे अस्पताल नहीं पहुंचा रहा था। उसी वक्त अखिलेश यादव की फ्लीट उधर से गुजरी। अखिलेश यादव घर से पार्टी कार्यालय के लिए जा रहे थे।

Injured पड़े व्यक्ति के पास भीड़ देखकर

घायल पड़े व्यक्ति के पास भीड़ देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी फ्लीट रुकवाई। अखिलेश ने अपनी फ्लीट के सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी से घायल को तुरंत मदद देते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल की पहचान फौजी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। कैंट पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने फौजी के घरवालों को सूचना दे दी है। घायल का उपचार चल रहा है उसकी हालत खतरे से बाहर है।

 

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...