Breaking News

भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व0 जनेश्वर मिश्र की 9वीं पुण्यतिथि पर आज पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी छोटे लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्व0 जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट एवं जनेश्वर मिश्र पार्क में विशेष आयोजन भी हुए। जिसमें समाजवादी आंदोलन में श्री मिश्र के योगदान को याद किया गया।

स्व0 जनेश्वर मिश्र ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों को

स्व0 जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित श्री मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को लेकर डाॅ. राममनोहर लोहिया आगे बढ़े। स्व0 जनेश्वर मिश्र ने भी उनका रास्ता अपनाया। आज समाजवादी आंदोलन को और आगे ले जाने का संकल्प लेना है। जनता समाजवादी नीति और समाजवादी कार्यक्रमों से ही खुशहाल होगी। श्री यादव ने कहा कि आज हर संस्था पर संकट है। लोकतंत्र में लोग आवाज ना उठा सकें इसलिए सभी संस्थाओं पर पहरा लगाने का काम भाजपा कर रही है। अब भाजपा का समय खत्म हो रहा है,जनता बदलाव चाहती है। भाजपा ने समाज में जाति का ज़हर घोला है और भाईचारा खत्म किया है,अब वह लोकतंत्र (Democracy) खत्म कर रही है।

Jnaneshwar Mishra extended the principles of Mahatma Gandhi

ईवीएम पर जापान को भी भरोसा नहीं!

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भी लोगों को ईवीएम पर भरोसा नहीं है। लोगों का कहना है कि वोट साइकिल पर दिया लेकिन वो भाजपा पर गया। ईवीएम पर जब विज्ञान के हर क्षेत्र में अग्रणी जापान को भरोसा नहीं है तो हम लोग कैसे कर लें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और बसपा मिलकर जीतेंगे। चुनाव जीतना है तो मौन भी रहना होगा। इस चुनाव में जनता ही भाजपा से हिसाब किताब लेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव, डाॅ. राजपाल कश्यप, राजेश यादव राजू, अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव, डाॅ. मधु गुप्ता, राकेश सचान, संतोष यादव सनी, अनुराग भदौरिया, अंबरीश पुष्कर, डाॅ. मनोज पाण्डेय, प्रो0 शिवाकांत ओझा, मनीष यादव, राकेश यादव, राजकुमार मिश्रा, विकास यादव, आर.के. चैधरी, जय प्रकाश अंचल, साहिब सिंह सैनी, विजय सिंह, रामसागर, राकेश पाल, रविदास मेहरोत्रा, फाकिर सिद्दीकी, राजीव राय, बृजेश यादव, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, सुशीला सरोज, जूही सिंह, जरीना उस्मानी, लीलावती कुशवाहा, गीता सिंह, शीला सिंह, गीता पाण्डेय, ऋचा सिंह, मीरा वर्धन, पूजा शुक्ला, आलोक तिवारी, डाॅ. निर्भय सिंह पटेल, रोहित शुक्ला लल्लू, आर. एस. यादव, दिनेश यादव, मनीष रावत, राजा चतुर्वेदी, चैधरी अदनान, धनंजय उपाध्याय, डाॅ. आशुतोष वर्मा, प्रो। अनित्य गौरव, शकील खान, अजीत प्रताप सिंह, अनुराग अन्नू, शिवमूर्ति राना, संजय सविता विद्यार्थी, मनोज ठाकुर, रामकरन निर्मल, कीर्ति निधि पाण्डेय, डाॅ. अनुराग, अरविन्द गिरी, मोनू दूबे प्रदीप शर्मा, संतोष यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, राहुल सिंह, मनोज सिंह, कार्तिक तिवारी, रणविजय सिंह, आनन्द त्रिपाठी, अनीश राजा, विनीत कुशवाहा, करूणेश द्विवेदी, टी.डी.सिंह, मनीष सिंह, सर्वेश यादव, अनिल मास्टर, पुनीत सिंह, धीरज श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, अवनीश यादव, डाॅ. राम प्रकाश राजपूत, अंकित सिंह बाबू, आरएस यादव, अतुल प्रजापति, हिमांशु द्विवेदी, रवि यादव, सुल्तान, डाॅ. राजेश यादव, माधुर्य सिंह मधुर, महेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, रमाशंकर कौल, सुनील पाण्डेय, लोकेश यादव, सागर पाठक, डाॅ. धीरेन्द्र, आशीष पाण्डेय, शैलेश, उत्कर्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

‘SRI’ के निर्माताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और इनफार्मेशन एवं ब्राडकास्टिंग मंत्रालय द्वारा श्रवण और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए जारी किए गए एक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड की सराहना की

SRI जैसी इन्स्पिरिंग बायोपिक के निर्माता टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी ...