Breaking News

देश की आजादी में सबका सहयोग : अखिलेश

लखनऊ। आज से ठीक 71 साल पहले रात के 12ः00 बजे देश की आजादी का ऐलान हुआ था। उस रात करोड़ों देशवासियों के मन में पराधीनता की श्रृंखलाएं टूटने के साथ एक नए भविष्य की उम्मीद जगी थी। यह बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कही है उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्रता संग्राम में भागीदार रहे उन सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने खून से इस गुलिस्तान को सींचा। हम अपनी सेना के जवानों को सलाम करते हैं जो आज भी क़ुरबानी दे कर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं।

आजादी के बाद भी

आजादी के बाद भी देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने में जिन करोड़ों भारतीयों का योगदान रहा हम उनको भी नमन करते हैं। आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक महिलाओं ने, ना सिर्फ़ अपने परिवार बल्कि अपने देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाई है। आने वाले दिनों में भी उनकी शक्ति से देश को ताक़त मिलेगी।
श्री अखिलेश ने बताया कि लोकतंत्र में जनता की प्राथमिकता होती है और जनता के पक्ष तथा बुनियादी अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए संस्थानों की आवश्यकता होती है। परन्तु आज लोकतंत्र के हर एक स्तम्भ पर गहरी चोट की जा रही है। लोकतंत्र में अलग-अलग विचारधारायें एक साथ रह सकती हैं। यही इसकी खूबसूरती है।

 

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...