Breaking News

काठ की हाण्डी हर बार नहीं चढा करती – अनिल दुबे

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को नसीहत देते हुये कहा कि वह चौ0 अजित सिंह के सपनों की चिंता छोड़कर स्वयं और अपनी पार्टी की चिंता करें। क्योंकि 2014 में झूठ और फरेब के बल पर प्राप्त हुयी सत्ता 2019 में भारतीय जनता पार्टी के लिए दिवास्वप्न होने जा रही है। भाजपा अब स्वप्न देखना छोड़ दे। क्योंकि काठ की हाण्डी बार-बार नहीं चढा करती है,जोकि अब जल चुकी है।

जनता केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के जुमलों

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार बन्धुओं से अनौपचारिक वार्ता में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री दुबे ने कहा कि उ0प्र0 में गोरखपुर, फूलपुर,कैराना और नूरपुर के उपचुनाव से महागठबंधन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीति और नेतृत्व दोनों को ठुकराने का काम किया है। प्रदेश की जनता केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के जुमलों से तंग आकर इसे बदलने का मन बना चुकी है जिसकी शुरूआत उपचुनाव से हो चुकी है।

जनता भाजपा का सत्ता मद चूर-चूर कर

2019 में देश में बड़ा गठबंधन बनेगा जो भाजपा का सफाया करने में कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य की सरकारें जनता से किए गये वादों में एक भी वादा पूरा नहीं कर पायी। उसका झूठ जनता की अदालत में खुल चुका है। किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान मंहगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रहा है। श्री दुबे ने कहा कि गठबंधन से घबराकर भारतीय जनता पार्टी अर्नगल बयानबाजी कर रही है। हर मोर्चे पर जनता की कसौटी पर विफल सरकार की सत्ता में वापसी नहीं होने वाली है। जनता इनके बहकावे और छलावे में आने वाली नहीं है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश एवं प्रदेश की जनता भाजपा का सत्ता मद चूर-चूर कर देगी।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...