Breaking News

Ananya ने जीता नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-6 की छात्रा Ananya अनन्या श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अनन्या को ‘बेस्ट आईकाॅन आॅफ द ईयर 2018’ भी घोषित किया गया है।

Ananya ने अपने नृत्य से सबका दिल जीता

इस प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा ने गीत-संगीत के ज्ञान एवं अपने नृत्य के अभूतपूर्व प्रदर्शन द्वारा उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये भी पढ़ें – Elite India : CMS गोमती नगर को शैक्षणिक उत्कृष्टता में 15वाँ स्थान

आयोजकों ने अनन्या की प्रतिभाशाली छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...