Breaking News

Badwani : सुअर ने किया मासूम पर हमला, लगे 40 टांके

इंदौर। बड़वानी Badwani  के नवलपुर गांव में 7 वर्षीय मासूम बच्चे पर सुअर ने हमला कर दिया। उसने बच्चे को ना केवल काटा बल्कि दांतों में जकड़कर घसीट भी दिया। गंभीर घायल बच्चे को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे 40 टांके लगाए। बुधवार रात ग्राम नवलपुर निवासी केसर नरगावे 7 वर्षीय बेटे जीवन को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। वह बुरी तरह जख्मी था। उसकी हालत गंभीर थी।

घायल हुए इस बच्चे को Badwani में

Badwani में घायल हुए इस बच्चे को डॉक्टर ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। परिजन ने बताया कि जीवन उसकी 9 वर्षीय बहन के साथ घर के पास ही दुकान पर सामान लेने गया था। लौटते समय रास्ते में एक सूअर ने भाई-बहन पर हमला कर दिया। बहन तो जान बचाकर भाग गई लेकिन भाई उसकी चपेट में आ गया।

 

About Samar Saleel

Check Also

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट से हाथ मिलाना है उनका आत्मघाती कदम- डॉ दिनेश शर्मा

• पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता कहा जाता है सुपर वारियर ...