Breaking News

चिलवरिया चीनी मिल के विरूद्ध हुई कुर्की की कार्यवाही 

बहराइच. जिलाधिकारी अजय दीप सिंह के निर्देश पर कृषकों के गन्ना मूल्य का भुगतान न किये जाने के कारण सिम्भावली शुगर्स लि. इकाई चिलवरिया के विरूद्ध निर्गत वसूली प्रमाण-पत्र के क्रम में रू. 5353.66 लाख की वसूली के लिए कार्यवाही करते हुए चीनी मिल के 3 गोदामों में कुर्की की कार्यवाही की गयी है,जिसमें 75004 कुन्तल चीनी उपलब्ध थी।

यह जानकारी देते हुए तहसीलदार सदर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बकाया धनराशि न अदा करने पर नीलामी की कार्यवाही की जायेगी। कुर्की के समय नायब तहसीलदार बिन्दु कुमार मिश्रा, संग्रह अमीन राम प्रताप सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, हरगोबिन्द प्रसाद, सिद्धनाथ श्रीवास्तव, अजय वर्धन भी उपस्थित थे। राजस्व के उक्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त जिला गन्ना अधिकारी राम किशन व सचिव गन्ना समिति भी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...