Breaking News

भाजपा ने दिखाये झूठे सपने : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने जनता को झूठे सपनें दिखाये थे। बदलाव लाने और अच्छे दिनों का वादा कर भाजपा ने जनता को भ्रमित कर दिया। सत्ता में आने पर भाजपा के लोग अच्छेदिन भूल गये, नौकरी भूल गये, गन्ना किसानों का 14 दिन में बकाया भुगतान भूल गये। एक बार फिर भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं बल्कि धोखापत्र जारी किया हैं।

झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार

श्री यादव ने कहा कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से रूपया डालर के मुकाबले कमजोर हो गया। भाजपा ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन, भ्रष्टाचार और बेईमानी समाप्त हो जायेगी। लेकिन इसके ठीक उलट देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होगयी। किसानों के खाद की बोरी से 5 किलो की चोरी हो गयी। आम आदमी की जेब से चोरी हो गयी। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि चैकीदारों की चैकी छीननी चाहिए। गावों के असली चैकीदारों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। समाजवादी सरकारमें चैकीदारों को सम्मान दिया गया था। केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गावों के चैकीदारों को विशेष सम्मान दिया जायेगा।

असली मुद्दों की बात

श्री यादव ने कहा भाजपा असली मुद्दों की बात नहीं कर रही है। किसानों को सस्ती खाद, फसल की सही कीमत मिलनी चाहिए। किसानों को डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादा हवा-हवाई ही साबित हुआ। भाजपा सरकार ने आलू और धान खरीदने की बातकही थी लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ। 9 करोड़ शौचालय बने लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था भी नहीं हुई। शौचालय के नाम पर भी भाजपा ने जनता को गुमराह किया। केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों को 3 लाख से ज्यादा का घर दियाजायेगा जिसमें बुनियादी सुविधायें होंगी।

श्री अखिलेश ने कहा समाजवादी सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली का बुनियादी ढ़ाचा मजबूत किया। भाजपा ने एक यूनिट बिजली नहीं बनायी बल्कि बिजली के बिल की कीमत बढ़ा दिया। समाजवादी सरकार ने 120, 108 एम्बुलेंस शुरूकरवाया। भाजपा सरकार ने इससे समाजवादी शब्द ही हटा दिया। पुलिस व्यवस्था सुधार के लिये समाजवादी सरकार में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। यूपी डायल 100 से कानून व्यवस्था में सुधार हुआ था। भाजपा सरकार ने इसे भी शिथिल कर दिया। पुलिसविभाग में प्रमोशन, आसान भर्ती, सबसे अधिक नये वाहन, विश्वस्तरीय व्यवस्था जैसे कार्य समाजवादी सरकार की ही देन है।

बदायूं में गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल शनिवार (13 अप्रैल 2019) को बदायूं में गठबंधन की संयुक्त रैली में शामिल होंगे। एस.एस. गर्ल्स इंटरकालेज मुजरिया का मैदान जिला बदायूं में श्री अखिलेश यादव के साथ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत सिंह भी चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के श्री धर्मेन्द्र यादव प्रत्याशी हैं। वर्तमान में भी वे सांसद हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

पासी समाज अपने संघर्षों के लिये हमेशा जाना जायेगा : पंकज सिंह

लखनऊ। पासी समाज अपनी मजबूती के लिये जाना जाता है। अपनी संस्कृति, परंपरा को बचाए ...