Breaking News

BJP नेता हत्याकांड : अपनी ही साजिश का शिकार हो गया प्रत्युषमणि

लखनऊ। राजधानी पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता प्रत्युषमणि त्रिपाठी की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के खुलासे के साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि प्रत्युषमणि ने अपने 5 साथियों के साथ मिलाकर खुद के ऊपर हमले की साजिश रची थी।

अनिल राणा ने चाकू से किया हमला

पुलिस के मुताबिक 25 नवंबर को अपने ऊपर हुए हमले का बदला लेने और खुद के लिए सुरक्षा हासिल करने के लिए प्रत्यूषमणि ने हमला करवाने की साजिश रची। उसी साजिश के तहत प्रत्युषमणि 3 दिसंबर को पांचों दोस्तों के साथ बादशाहनगर और वहां अनिल राणा से अपने ऊपर चाकू से हमला करवा लिया।

सच है अगर इंसान दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है तो उसे पहले खुद गड्ढे में उतरना पड़ता है। कुछ ऐसा ही प्रत्यूषमणि त्रिपाठी के साथ भी हुआ। चाकू का वार ज्यादा गहरा होने से शरीर के अंदर ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

हमले की साजिश में शामिल 5 गिरफ्तार

एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया प्रत्युषमणि के साथियों की मोबाइल की लोकेशन उसके घर से निकलने से लेकर घटना स्थल तक साथ मिली। पुलिस ने फैजुल्लागंज निवासी आशीष अवस्थी,सैदापुर मड़ियांवनिवासी महेंद्र गुप्ता, न्यू गरौड़ा सरोजनीनगर निवासी अनिल राणा,प्रभात कुमार और त्रिवेणी नगर निवासी अमित अवस्थी को गिरफ्तार किया है।

अनिल से पूछताछ करने पर उसने घटना को अंजाम दिए जाने की बात कबूल कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से भी अनिल राणा के मौके पर मौजूद रहने की पुष्टि हुई है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन,बाइक,जैकेट और जूते बरामद कर लिया गया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के प्रयास में जुटी हुयी है।

10 लाख की मदद लेकिन नौकरी पर संशय

एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया प्रत्युष की पत्नी प्रतिमा की ओर से नामजद आरोपियों की हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं मिली है। हत्याकांड का सच उजागर होने के बाद भी सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान रखते हुए पूर्व घोषित सहायता राशि दी जाएगी। इस सम्बन्ध में डीएम कौशल राज का कहना है कि प्रत्युष के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। लेकिन उनकी पत्नी को नौकरी देने के मुद्दे पर शासन फैसला करेगा।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...