Breaking News

बुनियादी मुद्दों से मुंह छिपा रही है भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है। विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने की भाजपा सरकार की कोई योजना नहीं है। श्री यादव समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, विधानसभा में उपनेता इकबाल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।

पूरे राज्य में गुण्डा,माफियाओं का साम्राज्य

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा डरी हुई है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एकमात्र मकसद है। बीजेपी ने किसानों को तबाह किया है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। समाज में दूरी पैदा की है और समाज में नफरत पैदा की है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। प्रदेश में अराजकता का राज है।

श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री जी की ठोको भाषा से भी माहौल बिगड़ा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह जनता को बहकाने-भटकाने में माहिर है। जनता मंहगाई से परेशान है,व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। भाजपा की योजनाएं दिखावटी है। वह लोकतंत्र के साथ धोखा कर रही है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में गन्ना के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। गन्ना किसानों को बकाया भुगतान भी नहीं किया गया। धान क्रय केन्द्र अभी तक नहीं खुल सके। आलू किसान बर्बाद है। लूट और हत्याओं का क्रम थम नहीं रहा है। बलात्कार और अपहरण लगातार जारी है।

पूरे राज्य में गुण्डा, माफियाओं का साम्राज्य व्याप्त है। सत्तारूढ़ दल के लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। ऐसे तमाम मुद्दों पर समाजवादी पार्टी सदन और सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...