Breaking News

Prime minister के आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रेल कोच परिसर मे होने वाली 16 दिसंबर की महारैली को लेकर गतिविधियां तेज हो गयी है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पहले जिला पंचायत सभागार मे भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर रैली की तैयारियो को अंतिम रूप दिया।
बैठक मे बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिये भाजपा के सभी मोर्चो को लगना पडेगा।बैठक के बाद प्रेस से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की केन्द्र मे सरकार बनने के बाद रेलकोच कारखाने को पिछली सरकारो के बजाय ज्यादा बजट दिया है।पहले से उत्पादन कई गुना बढ गया है।

16 दिसंबर को रेलकोच फैक्ट्री में

16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेलकोच कारखाना पहुंचेंगे।मेट्रो,कोच निर्माण की आधारसिला रखेंगे।साथ ही आवासीय परिसर मे जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।बैठक मे लाखो कार्यकर्ताओ को जनसभा मे लाने के लिये भाजपा ने कमर कसी है।
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय,कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी,विधायक धीरेन्द्र सिंह,राम नरेश रावत,दल बहादुर कोरी, एमएलसी दिनेश सिंह समेत डीएम संजय कुमार खत्री,एसपी सुनील सिंह रेलकोच कारखाने पहुंचे जहां रेलकोच के अधिकारियो के साथ प्रधानमंत्री के रेलकोच निरीक्षण व रैली के बाबत चर्चा की,उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने लाव लस्कर के साथ आवासीय परिसर मे होने वाली रैली के लिये चुने गये मैदान का भी जायजा लिया।

महेंद्रनाथ पांडे ने रैली स्थल का निरीक्षण

प्रदेश अध्यक्ष ने रेलकोच के अधिकारियो से मैदान तक रास्ता ठीक कराने के बाबत दिशा निर्देश भी दिया है।इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी,जिला प्रभारी प्रदेस उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया,पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय,हरीशंकर पाण्डेय,वीरेन्द्र सिंह,अजय त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव,जिला कार्य समिति सदस्य सुशील शुक्ला,लालगंज मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश पाण्डेय,मूलन सिंह,संतोष पाण्डेय,सौरभ शुक्ला,यतीन्द्र सिंह,किरन सिंह,संगीता पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...