Breaking News

भाजपा लोकतंत्र का अपहरण करने में जुटी : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र का अपहरण करने की साजिश में जुटी है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार कैसे बढ़े इस पर भाजपा की समझ मंद है। वह युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में पहुंचा रही है। श्रमिकों को बेरोजगार बना रही है। भाजपा के नेता छोटे मन के लोग हैं। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद को मजबूती देने के लिए सामाजिक अन्याय के विरूद्ध आंदोलन की पक्षधर है।  2019 में भाजपा से आक्रोशित जनता की लड़ाई बूथ पर होगी। साइकिल अभियान की सफलता को कोई रोक नहीं पाएगा। श्री यादव आज यहीं पार्टी मुख्यालय में गाजीपुर-सहारनपुर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक चली साइकिल यात्रा में शामिल नौजवानों के स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

आयुष्मान योजना भाजपा का धोखा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ ‘आयुष्मान भारत‘ योजना को भाजपा का धोखा बताते हुए कहा कि इस योजना से सरकारी अस्पताल कमजोर होंगे जबकि प्राइवेट संस्थाएं मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा थी। गंभीर बीमारियों हार्ट, किडनी, लीवर, कैंसर तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी। श्री यादव ने कहा कि बेहतर इलाज की सरकारी सुविधा के लिए केवल मेडिकल कालेज का भवन ही नहीं, नर्स, डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की भी जरूरत होती है। इनके अभाव में चिकित्सा संस्थान को मान्यता नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में लोहिया अस्पताल के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, बदायूं, में भी अच्छे अस्पताल बनाए गए थे।

प्रजातंत्र बचाओं-देश बचाओं साइकिल यात्रा

सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं साइकिल यात्रा सदस्य विधान परिषद रामवृक्ष यादव के निर्देशन एवं अभिषेक यादव के नेतृत्व में आदिल हमजा,चन्द्रशेखर चौधरी द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा 27 अगस्त को गाजीपुर से प्रारम्भ होकर वाराणसी,औराई (भदोही),इलाहाबाद,कौशाम्बी, फतेहपुर,कानपुर,कन्नौज,मैनपुरी,इटावा,शिकोहाबाद,आगरा,मथुरा,अलीगढ़,खुर्जा,सिकन्दराबाद, गाजियाबाद होते हुये 23 सितम्बर को जंतर-मंतर पर सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही अतुल प्रधान के नेतृत्व में भी सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओं-देश बचाओं साइकिल यात्रा 13 सितम्बर को सहारनपुर से शुरू होकर शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नूनपुर, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद होते हुए 23 सितम्बर को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर समापन हुआ। साइकिल यात्रियों में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र यादव, संदीप यादव, अखिलेश गुप्ता, गूड्डू, राघवेन्द्र यादव, अजित विधायक, संजीत कुशवाहा, अमित ठाकुर, राम करन निर्मल, पंकज राजभर, जांटी यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुखपाल यादव, अविनाश विद्यार्थी, जे.पी.एस. राठौर, पूजा गौतम, पूजा यादव, सुनील ठेकमा, ए.के. सिंह शिन्टू, अनिल यादव, सुभाष यादव सहित सैकड़ो नौजवान शामिल थे।

नौजवानों चिलम के चक्कर में न पड़े

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने बाजपेयी जी की स्मृति में सिर्फ हजरतगंज चैराहे का नाम अटल चैराहा रख दिया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में गाजीपुर बलिया, को भाजपा सरकार ने छोड़ दिया है। समाजवादी सरकार उन्हें जोड़कर बनाना चाहती थी। हम मण्डियां और सड़क बना रहे थे। उन्होंने कहा कि रफ्तार से अर्थव्यवस्था तिगुनी बढ़ती है। श्री यादव ने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में लखनऊ में हाईकोर्ट का भवन, विधानसभा के सामने हूबहू लोकभवन के अतिरिक्त जेपी इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण किया गया यह दिल्ली के हैवीटेट सेंटर से बेहतर बना है। इसमें स्विमिंगपूल, हेलीकाप्टर उतरने का स्थान, स्पोर्ट्स सेंटर, संग्रहालय भी बना है। जेपी सेंटर में जय प्रकाश के जीवन संघर्ष की गाथा के साथ ‘थाली आंदोलन‘ को भी दर्शाया गया है। लोकनायक जे.पी. के नेतृत्व में नौजवानों ने सम्पूर्ण क्रान्ति का बिगुल फूंका था। राजधानी में लोहिया पार्क के बाद एशिया का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क भी बनाया है।अखिलेश यादव ने नौजवानों का आह्वान नौजवानों का आह्वान किया कि वे चिलम के चक्कर में न पड़े। साइकिल की रफ्तार तेज करनी है। नौजवान मतदाताओं के पास जाएं और बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी को मजबूत रखें।इस मौके पर पूर्व मंत्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, संग्राम सिंह, विकास यादव, डाॅ0 राजपाल कश्यप, राहुल सिंह भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – अमेरिका व इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में CMS छात्रा का चयन

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...