Breaking News

Lucknow : गायत्री परिवार की बस टकराई,40 घायल

Lucknow से लौट रही गायत्री परिवार की बस दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस दुर्घटना में 40 लोग घायल हो गए हैं।

Lucknow में नशामुक्ति रैली करके लौट रहे थे सभी

लखनऊ में गायत्री परिवार की नशामुक्ति रैली से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस आज सुबह ही दरगाहीपुरवा गांव,बहराइच- लखनऊ हाईवे पर एक बिजली के खम्भे से टकरा गयी। बताया जा रहा की चालक का नियंत्रण खोने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े। बस में बैठे 65 लोग में से 40 जख्मी हो गए हैं। जिनमे कुछ को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से 9 घायलों को हालत गंभीर होने के कारण ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे में कई लोग घायल

इस हादसे में राजेश कुमार, त्रिमंयकर पांडेय, सतेंद्र पाठक, परमानन्द, अनुराग पटेल, अरविंद कुमार, राजकिशोर मिश्रा, शिवशंकर, निर्मला, ज्ञान शुक्ला, श्रवन कमल शर्मा, शरद कालिया, रामदेव तिवारी, शैलेंद्र प्रसाद पाण्डेय, मुन्ना सिंह, सत्यदेव मिश्रा, बाबूराम मिश्रा घायल हो गए।

डॉक्टरों ने राजेश, त्रिमंयकर, सतेंद्र, अनुराग, अरविंद, राजकिशोर, निर्मला, बाबूराम की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें –

https://samarsaleel.com/states/goa-will-start-app-based-taxi-service-soon/

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...