Breaking News

हरचंदपुर : कस्तूरबा विद्यालय में मनाया गया children’s day

रायबरेली। कस्तूरबा विद्यालय आवासीय बालिका हरचन्दपुर में आज बाल दिवस मनाया गया। वार्डेन शिल्पी द्वारा हरचन्दपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल जायसवाल को मार्ल्यापण किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर छात्र मन्जू और कोमल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

Seema ने छात्राओं को जानकारी दी

शिक्षिका सीमा वर्मा ने छात्राओं को बाल दिवस की जानकारी दी गई।इसी क्रम में गाइडिंग का दो दिवसीय प्रशिक्षण ट्रेनर एएलटी लक्ष्मी सिंह तथा शशी देवी द्वारा ध्वज शिष्टाचार के द्वारा शुरू हुआ। ध्वज शिष्टाचार के बाद सभी गाइडें निर्धारित प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण कक्ष पहुँची।
प्रशिक्षकों ने झण्डागान, प्रार्थना, नियम प्रतिज्ञा, प्रथम सोपान की गाठें, सैल्यूट, वर्दी, स्काउट गाइडिंग तालियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तदुपरान्त स्काउटिंग से सम्बन्धित खेल भी सम्पन्न कराये गयें और ध्वजावतरण के साथ ही आज के दिवस का समापन मेन वार्डेन श्रीमती शिल्पी द्वारा हुआ।

इस अवसर पर

मुख्य रूप से शिल्पी सिंह वार्डेन, सीमा वर्मा एफ.टी.टी., सीमा वर्मा एफ.टी.टी., सरोज देवी एफ.टी.टी., रंजीता एफ.टी.टी., प्रियंका वर्मा, पी.टी.टी., राखी सिंह पी.टी.टी0, जाहिदा खातून पी.टी.टी., प्रियंका यादव पी.टी.टी. उपस्थित रहीं।
-रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...