Breaking News

CM Yogi: दंगों से रंगे है अखिलेश के हाथ

कैराना लोकसभा उपचुनाव प्रचार के सिलसिले में CM Yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित किया। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव सरकार के हाथ कैराना दंगों से रंगे हुए हैं। इतना ही नही उन्होंने यूपी में पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कैराना में जातिवादी ध्रुवीकरण किया गया और सपा सरकार के शासन काल में दंगों को भड़काया गया। जिसमें निर्दोश लोगों की जानें गईं हैं। योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के साथ कई विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव अपने प्रत्याशी को उधार दे सकते हैं, लेकिन चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके हाथ दंगों के खून से रंगे हुए हैं। कैराना उपचुनाव 2019 लोकसभा चुनाव का आइना है।

  • योगी ने कहा कि सरकार किसानों और नौजवानों के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है।
  • उन्होंने जनता से कहा कि वे विपक्षी दलों के बहकावे में ना आएं। बीजेपी की नीति सबका साथ और सबका विकास है।
  • हम जाति और मजहब से ऊपर उठकर सर्वांगीण विकास की बात करते हैं और उसी दिशा में काम करते हैं।
  • उन्होंने लोगों से 24 घंटे बिजली सप्लाई, होमगार्ड के जवानों को उचित वेतन देने का वादा किया।

CM Yogi, किसानों और नौजवानों के साथ भाजपा सरकार, नहीं होगा अन्याय

कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सहारनपुर में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सरकार किसानों और नौजवानों के विकास के लिए काम कर रही है। पिछली सरकारों ने न कुछ काम किया और न ही कुछ योजनाओं को बेहतर तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया। जिससे युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी, लेकिन सरकार ​रोजगार के लिए प्रयास कर रही है। योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। जिसकी गति को अब तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयास ​हैं। जिससे देश में बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सके।

रोजगार युवाओं को अधिकार

रोजगार पाना युवाओं का अधिकार है और हम उस अधिकार की रक्षा करेंगे। पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने परिवारों को ध्यान में रख कर नीतियां बनाई। लेकिन बीजेपी की सरकार ने किसान, नौजवान और बेरोजगारों को रोजगार देने की नीतियां बनाई है। हमारा उद्देश्य अगले पांच सालों में किसानों की आय को दोगुनी करना है।

बसपा सरकार ने लाखों लोगों के रोजगार से जुड़ी मिल को बेंच दिया

प्रदेश में जब बसपा की सरकार थी, उस समय प्रदेश की चीनी मिल को चलाने और उससे दुरूस्त करने के बजाय चीनी मिल को ही बेच दिया गया। जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो गये। लेकिन हम चीनी मिल को दोबारा शुरू करने जा रहे हैं। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, किसानों की आय बढ़ेगी।

प्रदेश को शौचमुक्त करने के लिए 2 अक्टूबर निर्धारित

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को शौचमुक्त करने के लिए 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) की तिथि निर्धारित की गई है। जिसके लिए अभियान तेजी से प्रभावी ढ़ंग से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसकी समीक्षा की जायेगी। अभियान में किसी भी तरह की कमियों के पाये जाने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। सरकार ने गरीबों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने गरीब परिवार की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाई है, जिसका लाभ सैकड़ों परिवारों को मिला है।

विपक्षी जनता को गुमराह कर रहे

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि कैराना और पलायन के मुद्दे से विपक्षी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जो लोग कैराना की बात कर रहे हैं, उन्हीं की सरकार में मुजफ्फरनगर में दंगे के कलंक लगे हैं। पिछली सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडाराज कायम था, लेकिन आज अपराधी अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। आज प्रदेशभर में बिजली सप्लाई की जाती है। जबकि पहले केवल कुछ ही जिलों में बेहतर तरीके से बिजली सप्लाई की जाती थी।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...