Breaking News

क्रिकेटर ‘धोनी’ गिरफ्तार

नई दिल्ली। क्रिकेट के खिलाड़ी के साथ उसके भाई को एक गैंगवार हत्या के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल दिल्ली के कैंट इलाके में पिछले वर्ष गैंगवार में हुई एक युवक की हत्या का आरोप दो भाइयों विजय उर्फ धोनी और विशाल पर लगा है। जिनको पुलिस ने नई दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय जिला स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी रहा है, जो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बेहद प्रभावित है। उसने अपना हुलिया धोनी की तरह बना रखा है।
पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह के अनुसार, 17 जुलाई 2016 को दिल्ली कैंट इलाके में कुछ लोगों ने आकाश नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। आकाश के भाई ने पुलिस को बताया कि विजय उर्फ धोनी, विशाल, अजीत, लक्ष्मण, गौरव और दीपक ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया था। दिल्ली कैंट पुलिस ने हत्या के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें विजय और विशाल अभी फरार चल रहे थे।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...