Breaking News

Damoh : सभी वर्गों को भाजपा ने दिया धोखा : अखिलेश

मध्य प्रदेश। भाजपा ने किसानों, गरीबों, नौजवानों सहित सभी वर्गों को धोखा दिया है। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के जिला दमोह Damoh में पथरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकास करके नहीं, बकवास करके जनता का वोट लेना चाहती है। भाजपा जातियों में नफरत पैदा करके और धर्म के बीच खाईं पैदा करके वोट लेना चाहती है। हम मध्य प्रदेश में धोखेबाजों से जनता को सावधान करने आए हैं।

Damoh : समाज के सभी वर्गों

श्री यादव ने Damoh कहा कि भाजपा की सरकारों ने न तो समाज के  सभी वर्गो और देश की जनता के हित में कोई काम नहीं किया है। भाजपा सबसे बड़ी झूठी पार्टी है, यह उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की पार्टी है, उसने देश को बर्बाद कर दिया है। किसान आत्महत्या कर रहा है और नौजवान बेरोजगार भटक रहा है। कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है। यह ऐसी पार्टी है जो शौचालय के निर्माण में भी भ्रष्टाचार कर रही है।

श्री अखिलेश ने पूछा, 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार क्या कर रही है? इतने सालों की सरकार में भाजपा मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं बना पाए, जिस पर लड़ाकू विमान उतारा जा सके। उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी सरकार के समय ऐसा आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना दिया जिस पर जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भी उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता को धोखा देने के लिए भाजपा ‘‘दृष्टि पत्र‘‘ लाई लेकिन अपना सन् 2014 का ‘‘संकल्प पत्र‘‘ भूल गई है। बताओं अभी तक कितनी स्मार्टसिटी बन गई हैं?

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने साथ में मिलकर देश को पीछे ले जाने का काम किया है। देश के बैंकों का पैसा उद्योग पतियों को कांग्रेस और भाजपा ने दिया। राफेल जहाज में पहले कांग्रेस ने खेल किया अब भाजपा कर रही है। भाजपा देश में सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। जब इनके पास मुद्दों के सवालों का जवाब नहीं होता तो ये धार्मिक मुद्दा उठा लेते हैं। इस बार इनके लिए हमने उत्तर प्रदेश में गठबंधन का रास्ता निकाला है। ऐसा इंतजाम किया कि भाजपा के यूपी में सीएम और डिप्टी सीएम दोनों अपने ही घरों में हार गए।

 

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...